15 नवंबर 2013 - 20:30
ईरान के सफल कूटनीतिक प्रयास, इस्राईल परेशान

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के सफल कूटिनीतिक प्रयासों से घबराकर ज़ायोनी सरकार नें फ़ार्स की खाड़ी के कुछ अरब देशों के साथ ईरान के ख़िलाफ़ नया मोर्चा बनाने की कोशिश शुरू कर दी है

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के सफल कूटिनीतिक प्रयासों से घबराकर ज़ायोनी सरकार नें फ़ार्स की खाड़ी के कुछ अरब देशों के साथ ईरान के ख़िलाफ़ नया मोर्चा बनाने की कोशिश शुरू कर दी है।क़ुद्स शरीफ़ के अख़बार अलमिनार की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी सारकार नें फ़ार्स की खाड़ी के कुछ अरब देशों, विशेष रूप से सऊदी अरब के साथ बातचीत तेज़ कर दी है ताकि ईरान की परमाणु वार्ता को असफल बनाया जाए। ज़ायोनी सरकार और कुछ अरब देशों की यह बातचीत सभी स्तरों पर जारी है। उधर ख़बरें हैं कि ज़ायोनी सरकार के वित्त मंत्री आज वाशिंग्टन पहुँच रहे हैं ताकि अमरीकी सीनेट और काँग्रेस के सदस्यों को ईरान के साथ परमाणु मामले पर किसी भी समझौते से दूर रख सकें। ज़ायोनी मंत्री अमरीका से यह कहने का प्रोग्राम रखते हैं कि ईरान से पाबंदियां हटाने के स्थान पर उन पाबंदियों को और सख़्ती की जाए। ज़ायोनी सरकार काफ़ी समय से अरब देशों को ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम से डरा रही है और यह दावा कर रही है कि ईरान परमाणु हथियारों तक पहुँच सकता है।